{"_id":"5d2f617d8ebc3e6c926ac1b6","slug":"notice-to-suger-mills-city-news-mbd315297580","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से भुगतान न करने पर मंडल की 18 मिलो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से भुगतान न करने पर मंडल की 18 मिलो को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गन्ना भवन सभागार में चीन मिल व जिला गन्ना अधिकारियों की मंडलीय समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने समय से भुगतान न करने पर मिल अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडल की 18 मिलो को नोटिस जारी कर समय से भुगतान कराने के निर्देश दिए। भुगतान में लापवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने गन्ना भुगतान को लेकर सभी मिल अधिकारियों से जानकारी ली। मंडल की शुगर मिलों ने अभी तक 76.63 प्रतिशत ही भुगतान किया हैं। किसानों के गन्ने का शेष भुगतान अभी तक अटका पड़ा है। उप गन्ना आयुक्त ने भुगतान की स्थिति में बिजनौर जिले की बुंदकी, बरकातपुर, सहकारी चीनी नजीबाबाद, अमरोहा की सहकारी चीनी मिल गजरौला-हसनपुर सही पाई गई। इनके अलावा उप गन्ना आयुक्त ने अन्य 18 मिल अधिकारियों से भुगतान की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। जिसमें मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर की चीनी मिलें शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सही समय पर भुगतान नहीं किया, तो शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शुगर मिलो के खिलाफ भुगतान को लेकर नोटिस जारी कर दिए हैं।, इसके साथ ही उन्होंने आगामी पेराई सत्र 2019-20 में शुगर मिल संचालन के लिए समय से तैयारी कराने के निर्देश दिए। कहा कि शुगर मिलो में रिपेयर, मेंटीनेंस का कार्य समय से पूरा करा ले। ताकि आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलो द्वारा समय से पेराई कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इस मौके पर जिला बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल के गन्ना अधिकारी व सभी शुगर मिलो के अधिकारी मौजूद रहे।