फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to more than 200 private school operators in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में 200 से अधिक निजी स्कूल के संचालकों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Notice to more than 200 private school operators in Kundarki
कुंदरकी। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ ने कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में संचालित 200 से अधिक मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार अभिभावकोंं की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को इन विद्यालयों के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं कि उनसे बुक, फीस व यूनिफॉर्म के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास एवं अन्य अनियमित्ताएं की जा रही हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए स्कूलों संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में री-एडमिशन फीस के नाम पर किसी भी प्रकार की वसूली पर रोक, किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को एक ही बुक डिपो से पाठ्य-पुस्तकें खरीदने हेतु बाध्य करने पर रोक, विद्यालय परिसर में पुस्तकें बेचना और किसी विशेष विक्रेता को लाभ पहुंचाने पर पूर्णतः रोक और विद्यालय में यूनिफॉर्म की बिक्री करना नियमों के विरुद्ध, विद्यालयों द्वारा संचालित सभी वाहनों के वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध बीमा और चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस की सत्यापित प्रतियों सहित पूर्ण पत्रावली शीघ्र बीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराने और इन विद्यालयों के वाहनों का विवरण परिवहन विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

इन निर्देशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण, आर्थिक दंड एवं अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना की होगी।बीईओ के अनुसार शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। जिसमें कोई भी अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता हैं। इनके लिए दो कर्मचारियाें की ड्यूटी लगाई गई है और उनके मोबाइल नंबर पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed