फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to 50 big defaulters of house and water tax

Moradabad News: गृह व जल कर के 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Notice to 50 big defaulters of house and water tax
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के गृह कर व जल कर के 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। जिन पर दो लाख से सवा करोड़ रुपये तक का गृह कर व जल कर का बकाया है। निगम ने गृह स्वामियों व संस्थाओं को 31 जुलाई तक धनराशि जमा करने की मोहलत दी है। इसके बाद निगम कुर्की व अभिहरण की कार्रवाई करेगी।


नगर निगम ने गृह स्वामियों और संस्थाओं को 31 मार्च 2024 तक अपना गृह कर व जल कर का बकाया जमा करने का समय दिया था। इसके लिए नगर निगम ने कार्यालय और मोहल्लों में कैंप भी लगाए थे। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपना बकाया जमा किया। लेकिन कई बड़े बकायेदारों ने धनराशि जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नगर निगम ने 16 जुलाई को दो लाख से सवा करोड़ तक के 50 बकायेदारों को नोटिस जारी की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बकायेदारों को 31 जुलाई तक बकाया धनराशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत कुर्की एवं अभिहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये हैं 40 लाख से अधिक के बकायादार

भवन स्वामी/अध्यासी



बकाया गृह-जल कर

कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह



1.27 करोड़

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज



98.57 लाख

अब्दुल कदीर, अब्दुल मुजीब, अब्दुल वदूद

64.80 लाख

एसपी अग्रवाल





72.99 लाख

नजमुल हुसैन





55.02 लाख

अहमद लतीफ, मो. फहत, इकराम

54.48 लाख

मुनीर बारी





43.60 लाख

जैन एंड अग्रवाल एसोसिएशन

41.72 लाख
ट्रस्टी एसएसके इंटर कॉलेज



41.29 लाख

राजीव इलाही





40.64 लाख

कमला शिक्षा समिति




40.81 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed