फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice to 29 property dealers who did plotting without map in rural area

Moradabad News: ग्रामीण क्षेत्र में बिना नक्शा प्लाॅटिंग करने वाले 29 प्राॅपर्टी डीलरों को नोटिस

Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to 29 property dealers who did plotting without map in rural area
मुरादाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए प्लाॅटिंग करने वाले 29 प्राॅपर्टी डीलरों को जिला पंचायत ने नोटिस जारी किया है। इससे संबंधित प्राॅपर्टी डीलरों में हड़कंप है।
विज्ञापन

शहर के आसपास प्लाॅटिंग करने वालों पर एमडीए का शिकंजा कसने के बाद प्राॅपर्टी डीलर अब एमडीए सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए प्लाॅटिंग करने लगे हैं। जिला पंचायत ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में ऐसे 29 लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक भदौरिया ने बताया कि प्राॅपर्टी डीलर अब एमडीए सीमा से बाहर अवैध तरीके से प्लाॅटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में प्लाॅट खरीदने वाले व्यक्ति के भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं किया जाता है। इसके कारण उन्हें जमीन पर लोन लेने, बिजली कनेक्शन लेने में बाधा आती है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत ने ऐसे प्राॅपर्टी डीलरों पर शिकंजा कसने के लिए सर्वे कराया गया। पहले चरण में किए गए सर्वे में बिलारी, ठाकुरद्वारा व कांठ तहसील क्षेत्र में 29 स्थानों पर अवैध प्लाॅटिंग मिली, जिसके आधार पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही नक्शा पास न कराने पर प्लाॅटिंग ध्वस्त कर दी जाएगी। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने जिला पंचायत क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह किसी भी कॉलोनी में जमीन अथवा आवास लेने से पहले यह सुनिश्चित कर लें, जिस कॉलोनी में वह प्लाॅट खरीद रहे हैं, उसका नक्शा स्वीकृत है या नहीं। अवैध काॅलोनी में प्लाॅट या घर न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed