फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Notice issued to 160 unfit school vehicles

Moradabad News: 160 अनफिट स्कूली वाहनों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 160 unfit school vehicles
मुरादाबाद। डीएम ने कहा कि जिले में 160 अनफिट स्कूली वाहनों को ठीक करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। स्कूल प्रबंधन वाहन ठीक नहीं कराएंगे तो परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले के 503 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल वाहनों के चालकों के हेल्थ चेकअप, आंखों की जांच ,वाहनों के फिटनेस, चालक और परिचालक का चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाना होगा। जिले के सभी 503 विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब गठित किए गए हैं। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, एक नोडल टीचर, एक मास्टर ट्रेनर, छात्र और छात्राओं सहित अधिकतम 50 बच्चों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती
23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर प्रत्येक जिले में सुबह 11 बजे कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी, उच्च शिक्षा, एनएसएस, एनसीसी ,स्काउट गाइड आदि के बच्चों की एक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस दौरान डीएम के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सभी विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लबों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण एवं प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। विद्यालयों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे दो पहिया वाहन लेकर आते हैं। नाबालिग बच्चों और उनके अभिभावकों को वाहन नहीं देने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल, टीएमयू से डॉ. एमपी सिंह, डॉ. मुक्त अग्रवाल, मधुबाला त्यागी, एवं कपिल रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article