{"_id":"5ca75f71bdec2214530fad83","slug":"notice-issue-for-violation-of-code-of-conduct-to-union-minister-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नकवी को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री नकवी को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब
Fri, 05 Apr 2019 07:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना को लेकर विवादित बयान देने के मामले में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी फंस गए हैं। ऐसे में उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस वीडियो के आधार पर दिया गया है। उनसे तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा ने तीन अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। इसको लेकर आदर्श रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए थे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भाषण भी दिया था। आरोप है कि इसी भाषण में नकवी ने भारतीय सेना को मोदी की सेना कहा था, जिसे सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। भाषण की वीडियो सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मद्देनजर मुख्तार अब्बास नकवी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
साथ ही कहा है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर जवाब दिया जाए। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता प्रत्येक व्यक्ति पर समान रूप से लागू है इसका किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीवी, समाचार पत्र, फेसबुक, व्हाट्सअप सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। इसलिए, आमजन इस बात का विशेष ध्यान रखे कि किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आने वाली पोस्ट अथवा टिप्पणी न करें।
विज्ञापन