फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nothing result in double murder case

दोहरा हत्याकांड: प्रेम संबंधों के इर्द गिर्द घूम रही पुलिस की जांच, कातिल पुलिस की गिरफ्त से बहुत दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
nothing result in double murder case
मुरादाबाद के किसरौल दीवाना खाना में पिता नजारत बेटी समरीन हत्याकांड मामले में जांच पड़ताल करके ? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। किसरौल के मोहल्ला दीवानखाना में हुई प्रॉपर्टी डीलर और उनकी पुत्री की हत्या हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के द्वारा की जा रही जांच का अभी कोई नतीजा सामने नहीं आया है। चार दिन से चल रही जांच घूम फिरकर प्रेम संबंधों पर ही आकर थम रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात थाना नागफनी के किसरौल दीवानखाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी 27 वर्षीय पुत्री समरीन की बड़ी बेरहमी से धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार की सुबह सभी लोगों को घटना की जानकारी हो पाई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मेें सनसनी फैल गई थी। हत्याकांड को लेकर लोगों में खौफ देखा गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जब घटना स्थल का मुआयना किया तो जांच में सामने आया कि हत्यारे छत से होकर घर में दाखिल हुए थे और छत से ही फरार भी हो गए। फोरेंसिक टीम भी मौके से दो बार साक्ष्य इकट्ठा कर चुकी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने सबसे पहले युवती के साथ प्रेम संबंध रखने वाले और गुपचुप निकाह करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस अब तक मोहल्ले के रहने वाले और रिश्तेदारों व मिलने जुलने वाले सहित 112 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी ने पांच से बढ़ाकर टीमों की संख्या भी अब दस कर दी है। थाना प्रभारी नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि सभी टीमें अपने-अपने स्तर से छानबीन कर रही हैं और सीधा एसएसपी को रिपोर्ट कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली हैं। जो कुछ भी हो कातिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बहुत दूर नजर आ रहे हैं। कई बिंदुओं पर बात होने के बाद पुलिस की जांच घूम फिरकर प्रेम संबंधों पर ही आकर टिक जाती है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कातिल पुलिस की मदद कर पुलिस को गुमराह कर रहा है और पुलिस का ध्यान उस पर जा ही न रहा हो।
विज्ञापन

अल सुबह चार बजे तक जाग रहे अधिकारी
मुरादाबाद। किसरौल दीवानखाना दोहरा हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। घटना स्थल से पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। हत्यारे हत्या में प्रयुक्त हथियार भी मौके पर छोड़कर नहीं गए और साथ ही हत्या करने के बाद पिता पुुत्री के मोबाइल फोन भी साथ ले गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद पांच बार घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी रात के चार से पांच बजे तक जागकर हत्याकांड के खुलासे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed