फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nothing less than OPS is acceptable: BC Sharma

ओपीएस से कम कुछ भी स्वीकार नहीं : बीसी शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Nothing less than OPS is acceptable: BC Sharma
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री बीसी शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता धरना प्रदर्शन में शिरकत की। उन्होंने कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमें पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता उरमू के मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय ने व संचालन मंडल मंत्री शलभ सिंह ने किया। महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने का जिम्मा उरमू ने कई वर्षों से उठा रखा है और आगे भी जारी रखेंगे। संगठन ने दावा किया कि नरमू के सहायक महामंत्री रामऔतार मीणा और कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के चेयरमैन राजपाल भी उरमू के धरने में शामिल हुए। मंडल मंत्री ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

संगठन की मांगें है कि रेल कर्मचारियों को भारतीय सैनिकों की तरह ओपीएस का लाभ दिया जाए। इंजीनियरिंग विभाग में कर्मचारियों को रक्षक डिवाइस दी जाए। इंजीनियरिंग विभाग के सेंक्शन स्ट्रेंथ के 10 प्रतिशत कर्मचारियों को हर वर्ष दूसरे विभागों में समायोजित किया जाए। रनिंग कर्मचारियों का माइलेज रेट बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनवरी 2024 से एरियर का भुगतान किया जाए। धरना प्रदर्शन में मनोज कुमारी, संतोष यादव, सिद्धार्थ शंकर, अरविंद कुमार, कपिल कुमार, गजराज सिंह, आकाश कुमार, शेखर ठाकुर, संदीप कुमार, धर्मवीर, संजय राजे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed