फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   not illresponsable in august corona spread more speed

त्योहारी माह अगस्त में लापरवाह हों ना, नहीं तो सताएगा कोरोना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
not illresponsable in august corona spread more speed
मुरादाबाद। जुलाई माह में अनलॉक और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के कारण संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। लगातार संख्या बढ़ रही है। अब सतर्कता और ज्यादा बरतने की जरूरत है। अगस्त में बारिश ज्यादा होने की संभावना है, इसी माह में त्योहार भी हैं और इनमें लोगों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना बढे़ेगा। ऐसे में मामूली लापरवाही भी कोरोना के ग्राफ को बढ़ा देगी। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से इस माह में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। जरूरी है कि संक्रमण से बचने के लिए हम बाजारों में भीड़भाड़ से दूरी बनाएं। मास्क पहनने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम को अपनाएं।
विज्ञापन

संक्रमण के फैलाव के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र बढ़ रहे हैं। करीब आधा शहर हॉटस्पॉट बना है। जुलाई में कोरोना के संक्रमण में तेजी से अपने दायरे को बढ़ाया है। एंटीजन टेस्टिंग से ही 483 संक्रमित मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 160 पुलिस कर्मी पीटीसी से पॉजिटिव आए हैं। जुलाई के 31 दिनों में 1402 नए मरीज और 30 संक्रमितों की मौत हुई है। जो कि 19 मार्च से 30 जून के बीच करीब 100 दिनों में मिले 462 मरीजों की तुलना में तीन गुने से कहीं अधिक हैं। इसमें लोगों की लापरवाही सबसे बड़ी वजह रही है। बाजारों में शारीरिक दूरी के नियम का पालन होते नहीं दिखा। खूब लापरवाही बरती गई। नतीजा खुद और परिवार को संक्रमित कर आंकड़ों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

अगस्त त्योहारों का महीना है। एक अगस्त को बकरीद, दो अगस्त को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी सभी ऐसे मौके जब ज्यादा से ज्यादा लोग समूह में इकट्ठा होते हैं। हालांकि इस बार सभी त्योहारों को सार्वजनिक न मनाकर व्यक्तिगत मनाने की अपील की गई है। फिर भी लोग कुछ हद तक इसमें जुटेंगे ही। चाहें बाजार में खरीदारी हो या त्योहार की दूसरी तैयारी। दूसरों के संपर्क में आना बना ही रहेगा। अगस्त में मानसून की बारिश भी है। इस महीने लोगों को अधिक सतर्कता के साथ रहना होगा। जाने-अनजाने में लापरवाही होने पर संक्रमण घर तक आ सकता है। चार माह से घर में रह रहे आपके परिवार के दूसरे सदस्यों को भी चपेट में ले सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कम से कम बाहर जाएं। जरूरत पड़ने पर बाहर जाते समय पर्याप्त सतर्कता रखें। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना अभी तक लाइलाज जरूर है, लेकिन यदि मामूली सतर्कता बरती जाए तो इसे अपने पास फटकने से ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्योहारी सीजन के साथ बारिश का महीना होने से संक्रामक बीमारियों के अलावा कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है। लोगों को खुद के अलावा परिवार का ख्याल रखना होगा। लापरवाही का खामियाजा कइयों को भुगतना पड़ेगा। इसलिए सरकार के मानकों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
इन बातों का रखें ख्याल
- बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क लगाकर जाएं
- परिवार में घर से बाहर जाने के लिए एक सदस्य को नामित कर लें, ध्यान रहे कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे न हों
- बाजार में भीड़भाड़ से खुद को बचाएं और दो गज की दूरी का पालन करें
- रुपयों के हस्तांतरण से बचें
- घर से थैला और सैनिटाइजर लेकर जाएं
- घर आने पर कपड़े और जूते-चप्पल अलग उतार लें और अच्छी तरह नहाएं
- आटो या सार्वजनिक वाहन में सवारी करने से बचें
- दोपहिया में हेलमेट का प्रयोग करें, फेस पूरी तरह कवर होने से संक्रमण का खतरा कम होगा
लंबे समय तक न करें एक ही मास्क का प्रयोग
बरसात के चलते यदि आप लंबे समय तक एक ही मास्क का प्रयोग करते हैं तो यह भी खतरनाक हो सकता है। डिस्पोजेबल मास्क की प्रयोग अवधि तीन घंटे से ज्यादा की नहीं है। दूसरे मास्क लंबे समय चल सकते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त तरीके से सैनिटाइज करने की जरूरत है। एन-95 मास्क हो यूं तो अनुपयोगी बताया जा चुका है, लेकिन यदि आप उसका प्रयोग करते हैं तो कम से कम दो मास्क जरूर रखें एक-एक दिन छोड़कर इनका प्रयोग करें ताकि मास्क को विसंक्रमित होने के लिए पूरा समय मिले। बेहतर होता कि सूती गमछे का प्रयोग करें और रोजाना उसे धोएं। बारिश में भीगे कपड़ों को तुरंत बदल दें और तेज गर्म पानी में धोएं। कपड़े रोजाना बदलें। बाहर जाने वाले लोग परिवार के अन्य सदस्यों से अपने कपड़ों को अलग रखें। ठंडे पानी से न नहाएं। ताजा या हल्का गर्म पानी प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed