फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   not eligible but voters had distributed samajwadi pension

पात्रों को नहीं वोटरों को बांटी गई थी समाजवादी पेंशन!

Thu, 13 Apr 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
not eligible but voters had distributed samajwadi pension
सीएम योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पेंशन योजना
शुरुआत से विवादों में रही अखिलेश राज की समाजवादी पेंशन योजना पर ब्रेक लगा दिया गया है। इस योजना को शुरू करने का मकसद कुछ भी रहा हो, लेकिन जिस तरह से रेवड़ी की तरह पेंशन बांटी गई, उससे साफ है कि इस योजना का लाभ पात्रों को न देते हुए वोटरों को ही दिया गया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और विधायकों ने अपने ही चहेतों के नाम सूची में चढ़वाए। इतना ही नहीं सपा सरकार के छुटभैय्या नेता तक अपनी सूचियां लेकर समाज कल्याण विभाग के दफ्तर तक पहुंच रहे थे। तमाम शिकायतें और विरोध के बाद भी सपा सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना में धनराशि जारी कर दी थी। 
विज्ञापन


अखिलेश शासन में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की गई थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मुखिया को आर्थिक मदद के मकसद से यह योजना की शुरुआत की थी। हर माह पांच सौ रुपये देने का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में 82797 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। जिसे शासन को भेजा गया। लेकिन 80147 लाभार्थी ही इस योजना का लाभ उठा पाए। बाकी नामों को जांच के बाद सूची से निकाल दिया गया था। लेकिन इस योजना में बड़ी बात ये रही कि  कुछ को छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया था।

कहीं न कहीं लाभार्थी सरकार के किसी न किसी व्यक्ति व नेता और जनप्रतिनिधि से जुड़ा हुआ था। शुरुआत से ही इस योजना पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन शासन ने योजना को जारी रखा। समाजवादी पेंशन को अपात्रों में रेबड़ी की तरह बांट दिया गया था।


अब नई सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया है। खुद समाज कल्याण विभाग के सूत्रों का दावा है कि जब से ये योजना शुरू हुई थी। तमाम नेता और जन प्रतिनिधि अपने अपने चहेतों की सूचियां थमा जाते थे। विभाग के लोग भी परेशान हो गए थे। जिसका नाम सूची में शामिल नहीं करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed