फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   northern railway GM setisfied to moradabad zone work

मुरादाबाद रेल मंडल के कार्य से जीएम संतुष्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
northern railway GM setisfied to moradabad zone work
मुरादाबाद। मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए मुरादाबाद आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रेल मंडल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंडल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि वह रेल मंडल की प्रगति से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डासना पिलखुआ से शुरू हुआ जीएम का निरीक्षण मुरादाबाद आकर समाप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। अमरोहा-मुरादाबाद के मध्य स्पीड ट्रायल किया। इस ट्रायल में 125 की रफ्तार से ट्रेन चलाकर देखी गई। मुरादाबाद स्टेशन प्लेटफार्म संख्या पांच पर बरेली भुज के उत्कृष्ट रैक का निरीक्षण किया। इस रैक में यात्री सुविधा में बढ़ोतरी का गई है। स्प्रिंग कैलीब्रेशन मशीन का उद्घाटन, कैरिज एवं वैगन विभाग की मशीनों का अवलोकन, प्लेटफॉर्म नंबर चार एवं एक पर लिफ्ट का उद्घाटन किया। कुम्भ एप का कॉनकोर्स में उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने रेल कर्मचारी संगठनों के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों पर रेल यात्रियों तथा दैनिक यात्री संघ के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता की। इस मौके पर सीसीएम विजय सिन्हा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम (फ्रेट) मोनू लूथरा, डीसीएम गौरव दीक्षित, एसीएम नरेश सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुंभ मेले की सारी जानकारी देगा रेलवे का मोबाइल एप
मुरादाबाद। रेलवे का कुंभ मेला मोबाइल एप्लीकेशन रेल यात्रियों को कुंभ मेले से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। जीएम आशुतोष गंगल ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इस एप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एप यात्रियों को मेले से जुड़ी जानकारी, रेलवे की सुविधाएं और मेले में प्रवेश को लेकर सरकार की गाइडलाइन से संबंधित जानकारी देगा। महाप्रबंधक ने बताया कि यह एप ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय, कुंभ क्षेत्र में मंदिरों, धर्मशालाओं और अन्य धार्मिक महत्व वाले स्थानों के विषय में बताएगा। इसे यात्रियों को काफी लाभ होगा। साथ ही उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो लोग पहली बार कुंभ में स्नान के लिए आ रहे हैं। जीएम ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में प्रवेश के लिए यात्रियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed