{"_id":"5ec89ae28ebc3e902e76b64a","slug":"non-muslim-teenager-kept-rosa-bajrang-dal-activists-created-a-ruckus-at-his-house-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैर मुस्लिम किशोर ने रखा रोजा, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने घर पर मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मुस्लिम किशोर ने रखा रोजा, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने घर पर मचाया हंगामा
Sat, 23 May 2020 09:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 May 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद जिले के रतनपुर कलां गांव में एक किशोर के रोजा रखने के सूचना से हंगामा मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोर के घर पहुंच कर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। किशोर की मां का कहना है कि उसके बेटे ने अपने दोस्त के कहने पर खेल खेल में रोजा रखा पर उसमें भी पानी पी लिया।
गांव निवासी एक 14 साल का एक गैर मुस्लिम किशोर एक अपंजीकृत डॉक्टर के यहां पर सहायक का काम करता है। पता चला कि उसने रोज रखा है। यह आरोप लगाते हुए उसके मोहल्ले वालों ने उसके घर जाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाना शुरू कर
दिया।
मामला उछला तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इस किशोर के घर पहुंच गए। उन्होंने भी धर्म परिवर्तन के आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को किसी तरह से शांत कराया।
विज्ञापन
बालक की मां ने बताया की बेटे ने एक दिन रोजा रखने का प्रयास किया था लेकिन दोपहर में पानी पी लिया था। वह भी इसके हम उम्र दोस्त के कहने पर। बच्चों बच्चों की बात थी पर इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है।

मोहल्ले वाले मुहल्ले से बेदखल कर रहे हैं। उनके परिवार ने किसी प्रकार से कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उनको परेशान नहीं किया जाए। उधर किशोर का कहना है कि उसने तो केवल अपने दोस्त के कहने पर मजाक में कोशिश की थी।
इसका मतलब यह नहीं है कि धर्म परिवर्तन कर लिया है। उधर बजरंग दल के खंड संयोजक राजीव ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर इस परिवार को समझाया है कि इस तरह का काम ठीक नहीं। हमने तो इस लॉकडाउन में इस परिवार की मदद की है। राशन डीलर तक तक मदद कर रहे हैं।
यह तो मजाक की बात थी: सीओ
सीओ हाइवे रामसागर सिंह ने बताया की वह मौके पर गए थे। बच्चों ने आपस में मजाक किया था। इससे ज्यादा वहां पर कुछ नहीं मिला है। किसी प्रकार की कोई और बात गांव में नही हैं। रतनपुर कलां गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया की परिवार की सभी प्रकार की समस्याओं को समाप्त कर दिया गया हैं अब यह मामला समाप्त हो गया हैं।