{"_id":"5dd51c438ebc3e548277018a","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-sp-mp-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई दो दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई दो दिसंबर को
Wed, 20 Nov 2019 04:28 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 20 Nov 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को कोर्ट ने आजम खां समेत पत्नी डॉ. तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने यह कदम भाजपा नेता आकाश सक्सेना द्वारा की गई शिकायत की सुनवाई के आधार पर उठाया है। आकाश सक्सेना ने आजम खां के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है।
विज्ञापन
इस शिकायत के आधार पर सांसद आजम खां के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान आजम खां की ओर से कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ, जबकि आकाश सक्सेना अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तारीख दी गई है।
विज्ञापन