{"_id":"6a691406bac6296a8a015349","slug":"nominations-on-july-31-and-august-1-and-voting-on-the-12th-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114740-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 31 जुलाई व एक अगस्त को नामांकन, और 12 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 31 जुलाई व एक अगस्त को नामांकन, और 12 को मतदान
Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के क्रम में मंगलवार को चुनाव समिति/एल्डर कमेटी ने बार चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसके तहत 31 जुलाई और एक अगस्त को नामांकन और 12 जून को अधिवक्ता मतदान करेंगे।
बार चुनाव समिति/एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह की मौजूदगी में चुनाव समिति बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन करेगी। इससे पूर्व मंगलवार को चुनाव समिति ने बैठक कर बार चुनाव कराने की रूपरेखा बनाते हुए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया। समिति अध्यक्ष महावीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और कोमल सिंह ने बताया कि घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई व एक अगस्त को 11:00 से दो बजे तक नामांकन कराए जाएंगे। इसके बाद तीन अगस्त को नामांकन पत्रों की 11:00 से 12:00 बजे तक जांच व 12:00 से दो बजे तक आपत्ति व नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 12 अगस्त को सुबह 10:00 से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी। इस दौरान चुनाव समिति अध्यक्ष महावीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, सदस्य सुगम पंवार, दीप सिंह बिश्नोई, संजीव कुमार बिश्नोई, अजब सिंह सैनी, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद रहे।
तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए चुनाव समिति द्वारा चुनावी कार्यक्रम घोषित करने के बाद अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रकाशन सहित सदस्य पदों पर चुनाव लड़ने वाले दावेदार अधिवक्ताओं में चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है। वह अपने समर्थकों के साथ मतदाता अधिवक्ताओं में अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। चुनाव समिति द्वारा चुनाव की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। संवाद