फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nominations from today, waiting for BJP, SP candidates

Moradabad News: नामांकन आज से, भाजपा, सपा के प्रत्याशियों का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nominations from today, waiting for BJP, SP candidates
मुरादाबाद। आज से मुरादाबाद में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मतदान होना है। बावजूद इसके अब तक भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर प्रमुख पार्टियों में केवल बसपा ने ही अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग और बैरियर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार की सुबह अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ पैदल बैरिकेडिंग का जायजा लेने के लिए निकले। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को हिदायत दी कि बैरियर पर प्रत्याशियों के समर्थकों को रोका जाएगा। प्रत्याशी के साथ निर्धारित चार समर्थक ही नामांकन स्थल (डीएम कोर्ट) पर आएंगे। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। वाहनों और अनाधिकृत लोगों को रोकने के लिए मंडलायुक्त परिसर से लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने तक बैरिकेडिंग की गई है। डीएम कार्यालय के सामने पहले से ही बैरियर लगाया गया है। बुधवार की सुबह यहां जगह-जगह फोर्स तैनात कर व्यवस्था चुस्त कर दी जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रत्याशी बुधवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन करेंगे। यह प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी लेकिन अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं होगा।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर भी अवकाश घोषित है। इस मामले में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशी के साथ चार अन्य समर्थकों को ही अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। आयोग की ओर से प्रत्याशियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की जाएगी। नामांकन के लिए सुविधा पोर्टल पर सभी अभिलेख अपलोड किए जाएंगे। ऑनलाइन नामांकन के लिए इलेक्ट्रोरल सर्टिफिकेशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। नामांकन प्रक्रिया निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed