{"_id":"68a4e688d6d074aaca08ef97","slug":"nominations-for-bilari-bar-elections-will-be-held-on-august-30-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108835-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी बार चुनाव के लिए तीस अगस्त को होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी बार चुनाव के लिए तीस अगस्त को होंगे नामांकन
Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने मंगलवार दोपहर बैठक कर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव का एलान कर दिया। तीस अगस्त को नामांकनपत्र जमा होंगे और 12 सितंबर को मतदान होगा।
तहसील बार एसोसिएशन की बीती कार्यकारिणी में 17 अगस्त 2024 को शपथ ली थी। बीती 31 जुलाई को तहसील बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष भगवान सरन माथुर ने तहसील कार्यकारिणी भंग करने का ऐलान कर दिया था। बाद में सदन में सर्वसम्मति से वर्तमान कमेटी का कार्यकाल कार्यवाहक के तौर पर 17 अगस्त तक बढ़ा दिया था। मंगलवार को हुई एल्डर कमेटी की बैठक में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कराने पर चर्चा हुई। बार संरक्षक मंडल और चुनाव संचालन समिति की सहमति मिलने के बाद बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन हाजी कमाल अकबर और सचिव रामकुमार सिंह यादव ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया।
तीस अगस्त की सुबह निर्धारित पदों के लिए नामांकन पत्र जमा होंगे। एक दिन बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन सितंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 12 सितंबर की सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा और उसी दिन साढ़े तीन बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष आदि निर्धारित पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। एल्डर कमेटी सचिव ने बताया कि 22 अगस्त को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 23 अगस्त को मतदाता सूची पर आपत्ति ली जाएंगी और 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के चुनाव में वही अधिवक्ता वोटर बन सकेगा जो निर्धारित समय सीमा का बार एसोसिएशन का सदस्यता शुल्क जमा कर देगा।