फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No water in distributaries; threat to crop irrigation.

Moradabad News: माइनरों में पानी नहीं, फसलों की सिंचाई पर संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
No water in distributaries; threat to crop irrigation.
कांठ। माइनरों में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं तो वहीं पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से वह फसलों की जरूरत भर की भी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एसडीएम की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान नहरों में पानी देकर टेल तक पहुंचाने का मुद्दा उठाया था, जिस पर संबंधितों ने किसानों से दो दिन का वक्त मांगा था। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र की माइनरों में पानी अभी तक नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस समय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में फसलों को बचाने का एक माध्यम सिंचाई ही है। लेकिन इसके लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है तो वहीं डीजल भी महंगा है। माइनरों में पानी नहीं होने से वह सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। यशपाल सिंह, राहुल चौधरी, कमल सिंह, वीर सिंह, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह आदि किसानों ने माइनरों में टेल तक पानी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed