फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No water connection, park in bad shape...water entering homes

Moradabad News: पानी का कनेक्शन नहीं, पार्क बदहाल...घरों में घुस रहा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No water connection, park in bad shape...water entering homes
मुरादाबाद। पानी का कनेक्शन नहीं और पार्क बदहाल है। नाला चोक होने से घरों में पानी घुस रहा है। इसकी वजह से कुंदनपुर गणेश नगर मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह समस्या एक साल से बनी हुई है। इस मामले को लेकर पार्षद और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

वार्ड-22 स्थित कुंदनपुर गणेश नगर में नाले की साफ-सफाई व पानी का कनेक्शन नहीं और पार्क बदहाल जैसी समस्याओं के बीच लोग रहने के लिए मजबूर हैं। लोग एक साल से पानी के कनेक्शन के लिए जल निगम के चक्कर लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है। पानी नलों से भरकर लाते हैं। पानी की सबसे अधिक समस्या बच्चों और महिलाओं को होती है। गर्मी आने वाली है। अगर कनेक्शन नहीं दिया गया तो और भी परेशानी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही एक साल से नाले की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से नाले का पानी घरों में जाने लगता है। लोगों केे बीमार होने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नाले की सफाई व कूड़ा उठाने के लिए हर महीने हर घर से 100 रुपये नगर निगम देना पड़ता है। नाले की सफाई व पार्क की मरम्मत के कई बार नगर निगम व पार्षद से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

00
झूले टूटे और पार्क के गेट पर भरा है पानी
-गणेश नगर स्थित पार्क एक साल से बदहाल पड़ा हुआ है। पार्क के मुख्य गेट पर पानी भरा रहता है। पार्क में लगाए गए डस्टबिन टूट चुके हैं। पार्क की साफ-सफाई नहीं होती है। पार्क में लगाए गए सर्कुलर स्विंग झूला, सर्कुलर डबल स्विंग झूला टूट गया है। वहीं सी-सो और फोर सीटर झूले में जंग लग गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की देखरेख एक कर्मचारी द्वारा की जाती थी। एक साल से कर्मचारी नहीं दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि पार्क की मरम्मत के लिए नगर-निगम में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
स्थानीय लोगों ने बताई समस्याएं
-पाइन लाइन डाल कर छोड़ दिया गया है। एक साल बीत गए लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। इसकी वजह से लोग पानी नल से भरकर लाते हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।-पूरनलाल, स्थानीय निवासी
-नाले की सफाई करने कोई कर्मचारी नहीं आता है। एक साल से अधिक समय हो गया है। सुबह घरों में पानी घुसने लगता है। कई जगह नाला टूटा हुआ है। इसकी वजह से समस्याएं और बढ़ गई हैं।-संजय सिंह, स्थानीय निवासी

-नाला खुला हुआ है। सफाई नहीं होने से नाले से काफी बदबू आती है। दुकान पर ग्राहक आने से कतराते हैं। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। विभाग में शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।- अर्चित, स्थानीय निवासी
-पीने के पानी के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां के सभी लोग परेशान हैं। टोटी लगाकर छोड़ दिया गया है। पार्षद और नगर निगम में शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।-अनीता, स्थानीय निवासी
-बच्चे और महिलाएं घर पर रहती हैं। यहां के सभी लोग सुबह पानी भरकर लाते हैं। दोपहर तक पानी खत्म हो जाता है। एक साल के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। जबकि पाइप लाइन बिछाई गई है।-जूली, स्थानीय निवासी
-पार्क में लगाए गए सभी डस्टबिन टूट चुके हैं। पार्क में लगाए गए झूलों की मरम्मत एक साल से नहीं की गई है। पहले बच्चे खूब खेलते थे लेकिन अब उनका पार्क में आना भी कम हो गया है।-माया, स्थानीय निवासी

000
वर्जन..
- नगर निगम की ओर से करीब 250 पार्क बनाए गए हैं। नाले भी लगातार बनाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह पार्कों की देखरेख करते रहें ताकि झूलों और पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे। किसी को नगर निगम से संबंधित कोई समस्या है तो शिकायत करें। उसका समाधान कराया जाएगा।- विनोद अग्रवाल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed