फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no traffic zone on delhi highway till 8 am on monday

Moradabad News: सोमवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक जोन

Moradabad  Bureau Updated Sat, 26 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
no traffic zone on delhi highway till 8 am on monday
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया है। शनिवार सुबह आठ बजे रूट डायवर्जन किया जाना था लेकिन कांवड़ियों के वाहनों से जगह-जगह जाम लगा तो शुक्रवार शाम से ही हाईवे को नो ट्रैफिक जोन कर दिया गया। अब सोमवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर से लेकर अमरोहा बॉर्डर तक दोपहिया वाहन और कारों का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहन बदले हुए मार्ग से चलाए जाएंगे। हाईवे पर दोनों तरफ कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शनिवार और रविवार को दिल्ली रोड पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


यह होगा रूट

बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बसों के लिए

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें कटघर के प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे बने अस्थायी बस स्टैंड से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार जाएंगी। इसी रास्ते से वापस आएंगी। इस साइड में दोपहिया वाहन और कारें चलती रहेंगी।
विज्ञापन

बिजनौर से रामपुर और बरेली के लिए कारें और हल्के वाहन
- बिजनौर से बरेली व रामपुर की ओर जाने वाली कारें और हल्के वाहन कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल काॅलेज कट से इस्लामनगर बाईपास होकर धारकनगला, भोजपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए जाएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर कारें और हल्के वाहनों को भी शेरुआ चौराहे से अगवानपुर बाईपास से टीएमयू कट होते हुए डींगरपुर से कुंदरकी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और मेरठ जाने वाले सभी वाहन
मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाले सभी वाहन मुरादाबाद से बिलारी, सिरसी, संभल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर बुलंदशहर, होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी रास्ते वापस जाएंगी। अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग से चलेंगे और आएंगे।



बरेली से दिल्ली जाने वाली बसों के लिए रास्ता
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें, प्राइवेट बसें, ट्रक, कारें और छोटे वाहन मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़ गाजियाबाद के रास्ते जाएंगे और वहीं से वापस आएंगे।


- रामपुर से मुरादाबाद की और आने वाली रोडवेज की बसें शाहबाद, बिलारी होकर कटघर के आजाद नगर अस्थायी बस स्टैंड तक आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी जबकि रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रक और निजी बसें शाहबाद, बिलारी होकर मुरादाबाद आएंगी और इसी रास्ते वापस जाएंगी। दो पहिया और कारें समेत अन्य हल्के वाहन भी इसी रास्ते से जाएंगे।



अमरोहा से रामपुर जाने वाले सभी वाहन
- अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहन कैलशा रोड, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर की ओर जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article