फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No traffic from Fawwara Chowk to Zero Point Pakbara

Moradabad News: फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक नो ट्रैफिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
No traffic from Fawwara Chowk to Zero Point Pakbara
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को लेकर यातायात पुलिस ने हाईवे के साथ ही शहर में भी यातायात प्लान तैयार किया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। फव्वारा चौक से जीरो प्वाइंट पाकबड़ा तक ट्रैफिक जीरो रहेगा। इस मार्ग पर केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही चलेंगे।
कांठ रोड स्थित पीवीआर से पीली कोठी, फव्वारा चौराहे से जीरो प्वाइंट दलपतपुर तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा जबकि कोहिनूर तिराहे से संभल चौराहे तक यातायात नहीं चलेंगे। इस मार्ग को केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। आशियाना पुलिस चौकी से अगवानपुर फ्लाईओवर और शेरुआ चौराहे तक रोड पर ट्रैफिक कोन लगाकर दो भागों में बांटा जाएगा। एक साइड में बाइक,कार और हल्के वाहन चलेंगे जबकि दूसरी साइड में केवल कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- कांठ रोड पर पीवीआर सिनेमा से 24 मीटर रोड, सेल टैक्स चौराहा से किला तिराहा होकर वाहन निकलेंगे।
- कांठ रोड 24 वीं वाहिनी पीएसी से मंडलायुक्त आवास, सिविल लाइंस चौराहा और महिला थाना और जिला अस्पताल से पीली कोठी तक वाहन चलेंगे।
- कांठ रोड स्थित नंदन स्वीट्स कट से पीएमएस स्कूल होकर वाहन मुरादाबाद क्लब तिराहा से फव्वारा चौक तक चलेंगे।
- पीली कोठी चौराहे से गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना होकर पारकर तिराहा से स्टेशन रोड पर वाहनों को निकाला जाएगा।
- स्टेशन रोड स्थित संभल चौराहे से लाजपतनगर, कटघर रोडवेज बस स्टैंड, हनुमान मूर्ति तिराहे से पंडित नंगला होकर कोहिनूर तिराहा से गांगन तिराहा तक वाहन चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संभल चौराहा फ्लाईओवर लाजपत नगर की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों को संभल चौराहे पर बने फ्लाईओवर की नीचे सर्विस
रोड से गुजारा जायेगा।
- हनुमान मूर्ति से प्रभात मार्केट तक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक कोन लगाकर दो भागों में बांटा जाएगा। एक साइड में हल्के वाहन चलेंगे जबकि दूसरी तरफ कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे।
- गुलाब बाडी के पास रामगंगा पुल पर बने फ्लाईओवर पर ट्रैफिक कोन लगाकर दो भागों बांटा जाएगा। जिन पर एक तरफ हल्के वाहन और दूसरी तरफ कांवड़िये चलेंगे।
- प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक कोन लगाकर दो भागों में बांटा जाएगा। इस पर एक तरफ हल्के वाहन और दूसरी तरफ कांवड़िये चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed