{"_id":"670481d9772bbe22680be839","slug":"no-power-can-destroy-the-constitution-anil-kumar-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-495901-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती : अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई ताकत संविधान को खत्म नहीं कर सकती : अनिल कुमार
Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने सोमवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियों ने अफवाह फैलाई थी कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीत गई तो संविधान खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि कोई ताकत बाबा साहब का संविधान खत्म नहीं कर सकती है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के आर्य भट्ट इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। अब राजनीति परिदृश्य बदल गया है, दलित भाजपा से जुड़कर अपनी ताकत दिखाएं। वर्तमान में बसपा को हाशिए पर लाकर खड़ा करने के लिए उनका शीर्ष नेतृत्व ही जिम्मेदार है। गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों ने बसपा मुखिया मायावती पर हमला किया था, लेकिन भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनको बचाया था।
अब भ्रष्टाचारियों पर प्रहार होगा : असीम अरुण
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों का सफाया कर दिया है। अब भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। आर्थिक रूप से उनकी कमर तोड़ी जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज से जुड़ी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। आदिवासी समाज इसे भूल नहीं पाएगा।
विज्ञापन
रिश्वत मांगने पर वीडियो बनाकर भेजें
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल सबसे बड़ा हथियार है। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो चुपचाप उसकी वीडियो बना लें। उनके पास वीडियो या आडियो आने पर संबंधित अधिकारी का इलाज हो जाएगा। प्रदेश में 84 हजार कर्मचारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा मुहैया नहीं कराया है। ऐसे लोगों का दीपावली पर वेतन नहीं मिलेगा।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया कि बेरोजगार युवकों को योगी सरकार बिना ब्याज के पांच लाख का लोन मुहैया करा रही है। समय से भुगतान करने पर यह रकम बढ़ाई जा सकती है। मंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा जिस विषय में रुचि हो, उसमें मेहनत से तैयारी करें। उन्होंने उपचुनाव में दलितों से इतिहास बदलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री राजन गौतम ने किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, मेयर विनोद अग्रवाल, साध्वी गीता प्रधान, मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवराज जाटव, भाजपा नेता रामवीर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, मनीष कुमार सिंह, बालेचरन बाल्मीकि, राजन गौतम, चकित चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य वीर सिंह, महावीर सिंह मौजूद थे।
विपक्षी जाति-धर्म की राजनीति कर रहे : अनिल कुमार
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि महंत यदि नरसिंहानंद के मामले में पुलिस ने नियमानुसार केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में विपक्षी दल खासतौर से सपा जाति और धर्म की राजनीति कर रही है।
सर्किट हाउस में जिले के विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा से पहले मंत्री ने कहा कि सपा महंत के मामले में लोगों को उकसा रही है। वैसे किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे किसी समाज या धर्म की भावनाएं होती हैं। उन्होंने अपने विभाग के बारे में बताया कि सीएसटी के तहत साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के लिए जमीन तलाशने का काम चल रहा है। इस मामले में मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विभाग प्रदेश के महानगरों का डिजिटलाइजेशन का काम कर रहा है। कुछ माह बाद रिमोट सेंस से पूरे महानगर का खाका कंप्यूटर पर दिखाई देगा।