फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No political party has mentioned MSP in its manifesto: VM Singh

किसी भी राजनैतिक दल ने अपने घोषणा पत्र में एमएसपी का जिक्र नहीं किया : वीएम सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
No political party has mentioned MSP in its manifesto: VM Singh
मंडी धनौरा (अमरोहा)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने देश के सभी राजनैतिक पार्टियों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि किसी भी राजनैतिक दल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एमएसपी व 14 दिन के बाद गन्ना मूल्य भुगतान देने पर ब्याज दिलाने का जिक्र तक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों को 14 दिन के बाद भुगतान करने पर चीनी मिलों से ब्याज दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन

सरदार वीएम सिंह रविवार की दोपहर बाद क्षेत्र के गांव कंजरबसेड़ा में संगठन के जिला सचिव राजवीर सिंह का हाल चाल जानने आए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मौके पर सभी राजनैतिक दलों की पोल खुल गई है। स्वयं को किसान हितैषी होने का दावा करने वाले राजनैतिक दलों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिलाने व ब्याज के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन किसानों के हक की आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि चीनी मिल मालिकों द्वारा 14 दिन के बाद गन्ना मूल्य भुगतान करने पर ब्याज के मुद्दे पर हाईकोर्ट में आगामी 27 मई को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन हर हाल में किसानों को उनका हक दिला कर रहेगा। किसान नेता ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के हक की आवाज उठाते रहें। इस अवसर पर जोगेंद्र आर्य, जोरावर सिंह, उपेंद्र सिंह, डालचंद सिंह, दिगराज सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed