फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No permission from administration for Akhilesh Yadavs program for MP Azam Khan

रामपुर में कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, अखिलेश बोले बदले की भावना से काम कर रही सरकार

Fri, 13 Sep 2019 02:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 13 Sep 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
No permission from administration for Akhilesh Yadavs program for MP Azam Khan
अखिलेश के रामपुर दौरे को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

सपा सांसद आजम खां के पक्ष में आंदोलन करने और समर्थन देने लखनऊ से रवाना हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकर्ता सम्मेलन पर संकट मंडरा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव को रामपुर के रंगोली मंडप में शाम पांच बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन


वहीं रामपुर जाने के दौरान अखिलेश फरीदपुर में स्व. विधायक सियाराम सागर को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें संबोधित करते हुए अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से काम रह रही है। उन्होंने कहा कि आजम खां पर 80 मुकदमे लिखा दिए हैं, आज तो बकरी चोरी का केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट में जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारी अभी भी जारी है। ऐसे में यह तय नहीं हो पा रहा  है कि कार्यकर्ता सम्मेलन होगा या नहीं। कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर असमंजस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर अखिलेश के रामपुर दौरे को लेकर पुलिस लाइन में डीएम और एसपी के साथ ब्रीफिंग की गई। समाजवादी पार्टी के नेता प्रशासन के सपंर्क में है और चाहते हैं कि कार्यक्रम की अनुमति मिल जाए। वहीं प्रशासन ने भी बिना अनुमति के कार्यक्रम करने की स्थिति में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि ऐसे में अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव का रवैया सख्त है और वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed