फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Protest against tenant of other religion in Moradabad, pressure to vacate flat

UP: मुरादाबाद में दूसरे धर्म के किरायेदार के खिलाफ विरोध, फ्लैट खाली करने का दबाव, गाैर ग्रेसियस का मामला

Mon, 28 Apr 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 02:08 AM IST
सार

मुरादाबाद की गौर ग्रेसियस कॉलोनी में दूसरे धर्म के किरायेदार के खिलाफ लोगों ने विरोध कर फ्लैट खाली करने का दबाव बनाया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: Protest against tenant of other religion in Moradabad, pressure to vacate flat
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुरादाबाद की गौर ग्रेसियस कॉलोनी में शनिवार को दूसरे धर्म के किरायेदार के खिलाफ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कॉलोनी में पहलगाम हमले को लेकर गुस्साए लोग एकत्र हुए और एक युवक से फ्लैट खाली करने का अल्टीमेटम दे डाला। इसको लेकर कॉलोनी में काफी हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि युवक लखनऊ का मूल निवासी है और पिछले करीब 13 साल से गौर ग्रेसियस कॉलोनी में किराये के फ्लैट में रहकर एक निर्यात फर्म में कार्य कर रहा है। कुछ लोगों ने उसके घर पहुंचकर विरोध जताया और मकान खाली करने का दबाव बनाया। युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। सिविल लाइंस पुलिस ने युवक से पूछताछ की और कॉलोनी के लोगों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने कानून हाथ में लिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में निर्यात फर्म के कर्मचारी ने कॉलोनी की सोसायटी के सचिव विवेक गोयल से भी संपर्क किया। सचिव ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं, इसलिए युवक को घर खाली कर देना चाहिए।

आतंकी हमला : लोगों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों का आक्रोश नहीं थमा। विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर आतंकियों के पुतले फूंके। साथ ही पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कैंडल मार्च निकालकर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लघु उद्योग भारती से जुड़े निर्यातकों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लघु उद्योग भारती से जुड़े उद्यमी सिविल लाइंस में कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर जुटे। दो मिनट मौन रखा। हमले के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने शांति यात्रा निकाली और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।

यह शांति यात्रा पीएसी तिराहा से शुरू होकर अशोक पार्क तक निकाली गई। शांति यात्रा के समापन पर अशोक पार्क में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के लिए दीप ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed