{"_id":"6ab2ebf1aaa2d43f7a0514f4","slug":"no-one-paying-attention-to-road-in-shambles-for-ten-years-residents-distressed-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-999517-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दस साल से बदहाल सड़क पर नहीं किसी का ध्यान, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दस साल से बदहाल सड़क पर नहीं किसी का ध्यान, लोग परेशान
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव लोगीं कला नहर की पुलिया से गांव घोटो की मढ़ैया और बादरझल्ला तक जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क की हालत काफी खराब है। इसके चलते राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
हैरानी की बात यह है कि लगभग 10 वर्ष से इस सड़क की यही स्थिति है लेकिन किसी अफसर या जनप्रतिनिधि ने इसे दुरुस्त कराने की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजे में स्कूली बच्चे हों या मरीज, हर किसी को आवाजाही में समस्याओं से जूझना पड़ता है।
ग्राम प्रशासक (प्रधान) हरपाल सिंह का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क को खराब स्थिति में देख रहे हैं। हालात से लगता है कि मौके पर सड़क बची ही नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से तीन गांवों के करीब पांच हजार लोग निर्भर हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गांव घोटो की मढ़ैया निवासी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जहां तक याद पड़ता है कि इस सड़क का निर्माण काफी पहले पीडब्ल्यूडी ने कराया था। अब यह पैदल चलने योग्य भी नहीं बची। सिर्फ तीन किलोमीटर का हिस्सा पार करने में काफी समय लग जाता है।
-- -- -- -- -- --
गांव घोटो की मढ़ैया निवासी हरि सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने के कारण यह सड़क जल्दी खराब हो गई। अफसरों को शीघ्र निर्माण कराना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव बादरझल्ला निवासी राजू का कहना है कि सड़क की जो हालत हो गई है, उसके कारण अब इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना भी मुश्किल होता है। बाइक पर हादसे का डर बना रहता है। यह सड़क मुरादाबाद रोड से भी जुड़ती है, लिहाजा इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
00
बीडीओ बोले...पता कराएंगे कि किस विभाग की है सड़क
बीडीओ उमाकांत मुद्गल का कहना है कि इस सड़क को किसने बनवाया है, किस विभाग के खाते की है-इसका पता करवाएंगे। क्षेत्र पंचायत से इसे सुधरवाने का भी प्रयास किया जाएगा।