फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No issues found in the water following the test.

Moradabad News: जिले में 21 हजार टेस्ट के बाद कही पानी में नहीं मिली गड़बड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No issues found in the water following the test.
मुरादाबाद। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 224 गांवों तक पानी पहुंच गया है। पानी की शुद्धता की जांच करने के लिए अलग घरों और टंकियों की जांच की गई लेकिन किसी स्थान के पेयजल में गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए 955 गांव लिए गए हैं। विभाग का दावा है कि अभी तक 118 गांवों में नियमित पानी की सप्लाई चल रही हैं। 224 गांवों को पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। ट्रायल रन के तहत 106 गांव लिए गए हैं। 731 गांवों में टंकी और अन्य कार्यों का निर्माण चल रहा है। जल निगम की पुरानी योजनाओं वाले 42 गांवों में आंशिक जलापूर्ति की जा रही है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पेयजल आपूर्ति के अनुसार लैब में टेस्टिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मामले में अधिशासी अभियंता विनय कुमार सेहरावत का कहना है कि गांवों के स्कूल और आंगनबाड़ी के पानी की भी जांचें की गई हैं। वर्ष 2026-27 में 29 अक्टूबर तक जिले के 1193 स्कूलों, 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की करीब 19,500 जांचें हुई हैं। जिले में 21 हजार जांचे पूरी हो चुकी हैं। फिर भी कही पानी में कमीं नही पाई गई है। कुंदरकी ब्लॉक के भीखनपुर वगहा के ग्रामीण पेयजल को लेकर पहले परेशान रहते थे। अब उनके गांव में टंकी से सुबह-शाम पानी पहुंच रहा है। गांव के निवासी सचिन कहते हैं कि पानी साफ-सुथरा है। इसी प्रकार गांव टहानायक (मूंढापांडे ब्लॉक) के घरों की टोटियों से दोनों समय पानी पहुंच रहा है। पहले गांवों में पानी को लेकर काफी समस्याएं थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed