{"_id":"67105a970c0da7acaf0db606","slug":"no-information-about-mumbai-express-on-the-system-passengers-returned-disappointed-from-the-booking-counter-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-502447-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिस्टम पर मुंबई एक्सप्रेस की जानकारी नहीं, बुकिंग काउंटर से निराश लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिस्टम पर मुंबई एक्सप्रेस की जानकारी नहीं, बुकिंग काउंटर से निराश लौटे यात्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। लालकुआं से मुरादाबाद होकर चलने वाली मुंबई एक्सप्रेस की जानकारी अब तक सिस्टम पर नहीं चढ़ पाई है। किराया सूची जारी न होने से यात्री बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार दोपहर को कई यात्री मुरादाबाद से बांद्रा की बुकिंग कराने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचे। ट्रेन का विवरण सिस्टम पर न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
इस ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से हर सोमवार को लालकुआं से होगा। रेलवे ने समय सारिणी से लेकर ठहराव तक सारी जानकारी साझा की है, लेकिन बुकिंग शुरू नहीं की है। मंडल के रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा व हापुड़ स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। वापसी में यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से हर मंगलवार को चलेगी। 1623 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन 24 घंटे 45 मिनट का समय लेगी। बुकिंग शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
मुरादाबाद से मुंबई की सीधी ट्रेन शुरू होने से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा। लोगों का कहना है कि जल्द बुकिंग शुरू होगी तो इसके टिकट भी फुल हो जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल कर रहा है। इसलिए बुकिंग उनकी ओर से शुरू की जाएगी। जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट बुकिंग होने लगेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी व दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच जुड़ा होगा।