फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No hearing held in the case concerning government land worth crores; date now set for August 3

Moradabad News: करोड़ों की सरकारी भूमि के मामले में नहीं हुई सुनवाई, अब तीन अगस्त को तिथि निर्धारित

Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
No hearing held in the case concerning government land worth crores; date now set for August 3
ठाकुरद्वारा। ग्राम समाज की करोड़ों की ग्राम समाज की भूमि को अवैध रूप से 104 प्रभावशाली लोगों के नाम करने के मामले में सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इसकी सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। इनमें एक विधायक का नाम भी शामिल है। अधिकारियों के आदेश पर तत्कालीन लेखपाल हिमांशु ने राजस्व गांव नंगलिया नारायण में ग्राम समाज की बंजरा के रूप में दर्ज भूमि की अधिकारियों के आदेश पर जांच की। जांच में पाया गया कि वर्ष 1995 में करोड़ों रुपये की करीब 120 बीघा भूमि को राजस्व अभिलेखों में बिना किसी आदेश के दर्ज कर दिया गया। संबंधित की पत्रावली का रिकॉर्ड राजस्व नहीं मिला है। लेखपाल की रिपोर्ट पर यह मामला एसडीएम कोर्ट में दर्ज किया गया। जिसमें 104 लोगों को नामजद किया गया है। एसडीएम कोर्ट से उन्हें नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। सोमवार को अधिवक्ताओं के न्यायालय में काम न करने के कारण सुनवाई नहीं हुई। अब इसपर सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। यह कार्रवाई पूर्व एसडीएम प्रीति सिंह के कार्यकाल में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed