फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No direct bus service to Jaipur; passengers unable to get seats on the four available buses.

Moradabad News: जयपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं, चार बसों में यात्रियों को नहीं मिल पा रही सीटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
No direct bus service to Jaipur; passengers unable to get seats on the four available buses.
मुरादाबाद। जयपुर जाने वाले यात्रियों को मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों के भरोसे सफर करना पड़ता है। शाम के समय आने वाली चार बसों में पहले से ही भीड़ रहती है। ऐसे में कई यात्रियों को सीट नहीं मिलती और खड़े होकर सफर करना पड़ता है या निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। इसे देखते हुए अनुबंधित बस मालिकों ने जयपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जयपुर के लिए पहली बस शाम 7:45 बजे मुरादाबाद पहुंचती है और 8:15 बजे रवाना होती है। वहीं दूसरी बस रात 8:15 बजे पहुंचकर 8:45 बजे रवाना होती है। तीसरी बस 8:45 बजे पहुंचकर 9:15 बजे और चौथी बस 9:30 बजे रवाना होती है। इन बसों में पहले से ही काफी यात्री सवार होकर आते हैं। इसकी वजह से मुरादाबाद के कुछ यात्रियों के लिए सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। अनुबंधित बस मालिकों ने बताया कि इन बसों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है या फिर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। अनुबंधित बस मालिक विक्की चौधरी ने बताया कि जयपुर रूट पर दो बसें चलाने के लिए एआरएम को पत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक परमिट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

00
700 रुपये है साधारण बस का किराया
-मुरादाबाद से जयपुर की दूरी करीब 461 किमी है। मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज की साधारण बस का किराया 700 रुपये और एसी बस का किराया 966 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन...
-जयपुर रूट के लिए नए परमिट की प्रक्रिया चल रही है। परमिट मिलते ही पहले चरण में एक नई बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार अन्य बसें भी बढ़ाई जाएंगी।-राजवती, एआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed