फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No clue found about the shooters in the case of firing on the rape victim

Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग के मामले में शूटरों का नहीं लगा सुराग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the shooters in the case of firing on the rape victim
मुरादाबाद। दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग के मामले में कटघर पुलिस दूसरे दिन बाइक सवार शूटरों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस का कहना है कि अभी शूटरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें दो युवक हेलमेट लगाए दिख रहे हैं। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में जेल में बंद पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मझोला थाना के जयंतीपुर चौकी निवासी एक किशोरी की मां ने नौ अप्रैल 2023 को सिविल लाइंस थाने में दीनदयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि ललित कौशिक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी 16 साल बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मुकदमे का अदालत में ट्रायल अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी और बेटे के साथ कचहरी में अधिवक्ता से मिलने गई थी। कचहरी बंद होने के कारण वह ई-रिक्शा से गुलाबबाड़ी स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। गुलाबबाड़ी रेलवे अंडर पास की ओर पहुंचने पर सामने से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बेटी पर फायरिंग की। बेटी की पीठ में गोली लगी है। इसके अलावा उसके भाई, ई-रिक्शा चालक और पास से गुजर रहे स्कूटी सवार को भी छर्रे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर कटघर पुलिस आरोपी ललित कौशिक और दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में शूटरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस रविवार की शाम तक रास्ते के करीब 120 कैमरे खंगाले। फुटेज में बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट लगाए दिखाई दे रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed