{"_id":"69fa583c4ea536793105137d","slug":"nishad-party-district-president-alleges-indecency-and-threats-report-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113542-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने लगाया अभद्रता और धमकी का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने लगाया अभद्रता और धमकी का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव सदुपुरा निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद ने फोन पर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छजलैट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि नौ अप्रैल को उनके फोन पर एक कॉल आई तो उन्हें रिसीव करने में देरी हो गई। इसके बाद जब उन्होंने कॉल वापस की तो कुंदरकी के गांव मोहन तख्तपुर के सौरभ कश्यप ने गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट की कोशिश कर चुका है लेकिन कुछ सामाजिक लोगों और आरोपी के पिता के कहने पर उन्होंने तब कार्रवाई नहीं की थी। आरोप यह भी है कि आरोपी अपनी गाड़ी में कई लोगों को साथ रखता है। आठ अप्रैल को आरोपी अपने साथियों के साथ संभल में पार्टी के एक कार्यक्रम में उपद्रव करने के इरादे से पहुंचा था। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद ने अपने को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। छजलैट पुलिस ने इस मामले में एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर आरोपी सौरभ कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
-- फोटो सं. 07