फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nisar had shot himself to implicate his opponents.

Moradabad News: विपक्षियों को फंसाने के लिए निसार ने ही खुद को मारी थी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nisar had shot himself to implicate his opponents.
कांठ। रुपयों के लेन-देन के विवाद में विपक्षियों को फंसाने के लिए छजलैट के मुस्तफापुर खंडसाल निवासी निसार ने तमंचे से खुद ही अपने पैर में गोली मारी थी। जांच में गढ़ी गई झूठी कहानी का खुलासा हो गया। पुलिस ने बुधवार को निसार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि छजलैट के मुस्तफापुर खंडसाल निवासी निसार ने 21 सितंबर को छजलैट थाने में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया था कि वह घर में सोया था। रात करीब 12 बजे डिलारी के गांव ढकिया का उमर अली मुस्तफापुर खंडसाल के ही रहने वाले अपने साथी फुरकान के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप लगाया था कि उमर अली ने सोते हुए उसके सिर पर तमंचा लगा दिया था। मामला झूठा मिलने पर बुधवार को पुलिस ने निसार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में निसार ने खुद स्वीकारा है कि उसने उमर अली और फुरकान को फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से अपने बाएं पैर में गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed