फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine year old girl molested, public beat up accused

कटघर में नौ साल की बच्ची से छेड़खानी, पब्लिक ने आरोपी को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nine year old girl molested, public beat up accused
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि दुकान से सामान लेने गई पीड़ित के साथ तांगे वाले ने रास्ते में छेड़खानी की है। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग मौके पर आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर के एक मोहल्ले में रहने वाले पीतल फर्म कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी नौ साल की बेटी दुकान से सामान ले गई थी।
काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी। इसके बाद पिता ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पिता ने बताया कि उसने देखा कि कुछ लोग एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। पास में ही बेटी खड़ी रो रही थी। पिता ने बताया कि उन्होंने लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये आरोपी बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपने पिता को बताया कि जब वह सामान लेकर घर लौट रही थी तो तांगे वाले ने उसे तांगे में बैठा लिया। इसके बाद उसने छेड़खानी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed