फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine-month-old boy dies due to electrocution that landed in the fridge in sambhal

Sambhal News: फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ माह के बालक की मौत, कल ही मासूम का ननिहाल में हुआ था मुंडन संस्कार

Tue, 21 Jun 2022 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jun 2022 01:16 PM IST
सार

संभल जिले में फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ माह के बालक की मौत हो गई। सोमवार को ही बालक का ननिहाल में मुंडन संस्कार हुआ था। 

विज्ञापन
Nine-month-old boy dies due to electrocution that landed in the fridge in sambhal
करंट लगने से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के थाना उघैती के गांव खेड़ा में अपने मायके आई महिला का नौ माह मासूम बेटा फ्रिज में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन मासूम बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे का सोमवार को गांव के मंदिर में मुंडन संस्कार कराया गया था। बच्चे की मौत से खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के थाना सहसवान निवासी मुनीष बाबू की पत्नी नीतू अपने नौ माह के मासूम कुनाल को लेकर अपने मायके थाना उघैती के गांव खेड़ा गई हुई थी। सोमवार को धूमधाम से मासूम का गांव में मंदिर पर मुंडन संस्कार कराया गया था। घर में खुशी का माहौल था और कई रिश्तेदार भी आए हुए थे। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे मासूम कुनाल घर में फर्श पर खेल रहा था। 
विज्ञापन


परिजन अपने-अपने कार्य में लगे थे। तभी बालक ने कमरे में रखे फ्रिज को छू लिया। जिसमें उतरे करंट ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया और करंट के झटके से बालक अचेक होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सक हरवेंद्र सिंह ने देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां बालक की मौत से मातम में बदल गई। बालक की मां नीतू व पिता मुनीश बाबू का रो-रोकर बुरा हाल बना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed