फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine lakh looted in shipping company office at Rampur

रामपुर में शिपिंग कंपनी के दफ्तर में नौ लाख का डाका, नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर की लूटपाट

Sun, 01 Nov 2020 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh looted in shipping company office at Rampur
लूट करके फरार होते हुए बदमाश - फोटो : एएनआई
रामपुर जिले के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला नगर में ऑनलाइन काम करने वाली शिपिंग कंपनी के दफ्तर में घुसे पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइकों पर आए बदमाश नौ लाख रुपये कैश लूट ले गए। 
विज्ञापन


परिसर में मौजूद सीसीटीवी में डकैतों की गतिविधि कैद हुई है लेकिन नकाब के कारण चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी शगुन गौतम ने पुलिस को वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


ज्वालानगर में टंकी के पास कुछ समय पहले ही में एक ऑनलाइन शिपिंग कंपनी का दफ्तर खुला है। त्योहारी सीजन होने की वजह से कंपनी के पास काफी आर्डर भी आ रहे हैं। शनिवार की रात दस बजे के बाद कंपनी के कर्मचारी हिसाब-किताब कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश कंपनी के कार्यालय में घुस आए। कंपनी के दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि पांचों के पास तमंचे थे। तमंचे से धमकाते हुए उन्हें एक ओर बैठा दिया और दफ्तर में मौजूद नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 

बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास चेकिंग शुरू कराई। 

इस बीच एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने कर्मचारियों से वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि बदमाश कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जल्द ही पहचान कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

हर चौक पर पुलिस फिर भी भाग गए बदमाश
त्योहारी माहौल में शहर में हर चौक पर पुलिस की तैनाती है। पुलिस दोपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग भी आजकल लगभग रोज करती है। पुलिस गश्त भी जारी है। इसके बाद बाइक सवार पांच बदमाशों के सिविल लाइंस क्षेत्र के दफ्तर में घुसकर नौ लाख कैश लूटकर भाग जाना हर तरफ चर्चा में है। पुलिस ने चेकिंग बढ़ाने के साथ नजदीकी जिलों की पुलिस को भी सूचना दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed