फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nine arrested for violence at Karnawala Khalsa

Moradabad News: करनावाला खालसा में हुई मारपीट करने में नौ गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested for violence at Karnawala Khalsa
ठाकुरद्वारा। गांव करनावाला खालसा में रास्ते में पिलर लगाने के लिए नींव के विवाद में दो गुटों में बृहस्पतिवार को जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले थे। दोनों गुटों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों गुटों के घटना में घायल 11 लोगों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया था। पुलिस ने अब इस मामले में एक गुट के मोहम्मद सलीम की ओर से दूसरे गुट के शरीफ आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जबकि दूसरे गुट के शारिक की ओर से उनके विरोधी गुट के मुनव्वर आदि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के मुनव्वर, शमीम, आरिफ, इकराम, फैजान , सोहिल, समीर, याकूब और आफताब को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed