फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nikay Chunav Up Agwanpur workers demonstrated at BJP office in Moradabad

Moradabad: अगवानपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन, टिकट न मिलने से अंशुल गुट में नाराजगी

Mon, 17 Apr 2023 04:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने अगवानपुर नगर पंचायत से अभिनव गुप्ता को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता अंशुल गुप्ता के समर्थक नाराज हो गए।

विज्ञापन
Nikay Chunav Up Agwanpur workers demonstrated at BJP office in Moradabad
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में अगवानपुर नगर पंचायत का टिकट अंशुल गुप्ता को नहीं मिलने पर समर्थकों ने भाजपा महानगर कार्यालय पर रात में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता अंशुल का कहना था कि वह पार्टी से नाराज नहीं हैं लेकिन न्याय चाहते हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की थी लेकिन पार्टी की कोर कमेटी ने उसका टिकट काटकर किसी अन्य को दे दिया।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यालय ने अगवानपुर नगर पंचायत से अभिनव गुप्ता को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता अंशुल गुप्ता के समर्थक नाराज हो गए। भाजपा नेता अंशुल गुप्ता रविवार की रात समर्थकों के साथ बुद्धिविहार स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय का फाटक बंद था। समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद, न्याय दो, न्याय दो का नारा लगाना शुरू किया। देर तक समर्थक नारेबाजी करते रहे लेकिन भाजपा कार्यालय का फाटका खुला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि महानगर के पदाधिकारी रात में नामांकन की तैयारी के लिए मंत्रणा कर रहे थे। देर रात तक अगवानपुर के लोगों की भीड़ कार्यालय पर डटी थी। इस बारे में फोन करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान मोबाइल उठा नहीं रहे थे। महानगर अध्यक्ष का कहना था कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते हैं। जिले के पदाधिकारी ही अपनी राय देंगे। अगवानपुर के समर्थकों का कहना था कि टिकट नहीं मिला तो सभी लोग चेयरमैन के घोषित प्रत्याशी का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed