फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nikah k inkar per yuvti ne premi k ghar khaya jahar

निकाह के इंकार पर युवती ने प्रेमी के घर खाया जहर

Sun, 14 May 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 14 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
nikah k inkar per yuvti ne premi k ghar khaya jahar
poisen
 मझोला थानाक्षेत्र के मियां कालोनी में शुक्रवार को एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जहर खा लिया। प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार किया था। अब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे आहट होकर उसने जहर खा लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र निवासी युवती दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। इस दौरान फोन पर उसकी दोस्ती मियां कालोनी निवासी मुजस्सिम उर्फ रेहान से हो गई थी। रेहान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


करीब तीन साल से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। इसके बाद युवक ने युवती को प्रकाश नगर में किराये पर कमरा दिला दिया था। लेकिन पंद्रह दिन पहले प्रेमी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। जिससे आहत युवती नौकरी छोड़कर अपने घर संभल चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन उसने निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने जहर खा लिया और पुलिस को सूचना दे दी। युवती हालत बिगड़ गई। इसके बाद प्रेमी फरार हो गया।

 युवती ने जहर खाने के बाद यूपी डायल 100 पर सूचना दे दी थी। पुलिस मियां कालोनी पहुंची और सूचना देने वाले मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल किसी दूसरी युवती ने उठाया। रेहान की बहन और मां ने पुलिस को गुमराह किया। बताया कि वह मैनाठेर से बोल रहे हैं। दोबारा कॉल करने पर नंबर बंद हो गया। पीवीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों जीपीएस के जरिये मौके पर पहुंचे तो युवती उल्टियां कर रही थी।



युवती जिला अस्पताल में भर्ती करा दी गई है। अभी युवती और उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed