फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   night carfue from 8 pm to 7 am in moradabad

अब 11 घंटे का रात्रि कर्फ्यू, शाम आठ बजे से सुबह सात बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
night carfue from 8 pm to 7 am in moradabad
मुरादाबाद। जिले में दो हजार से अधिक एक्टिव केस होने के कारण नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। पहले नौ घंटे का रात्रि कर्फ्यू था, जो अब 11 घंटे लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आम लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ आनंद वर्धन ने बुधवार रात से रात्रि कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि अब रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ मालवाहक वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं चलेंगे। जिले में दो हजार से अधिक एक्टिव केस होने पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। याद रहे कि पहले रात दस बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक किया गया, लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और संक्रमित केसों की संख्या दो हजार को पार कर गई, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अब दो घंटे का समय और बढ़ा दिया है। प्रभारी डीएम ने कहा है कि रात में कोई भी बाहर नहीं निकले। रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कों पर घूमते मिले तो एक हजार रुपये का जुर्माना और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कारखाना, फैक्टरी और औद्योगिक इकाइयों और रात्रि कर्मियों के आवागमन पर उनके परिचय पत्र पर पूर्व की भांति छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed