{"_id":"5ccb0139bdec220779073e36","slug":"nia-team-raid-again-in-amroha-five-suspects-detained-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर अमरोहा पहुंची एनआईए टीम, संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर और ससुराल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर अमरोहा पहुंची एनआईए टीम, संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर और ससुराल में मारा छापा
Thu, 02 May 2019 09:01 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 02 May 2019 09:01 PM IST
सार
- दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैज को लेकर अमरोहा पहुंची एनआईए की टीम
- मदरसे, संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर और ससुराल के मोहल्ले में मारा छापा
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मौलाना गुफरान की गिरफ्तारी के बाद नौ दिन के भीतर एनआईए ने अमरोहा में दूसरी बार छापा मारा। दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैज को लेकर गुरुवार को अमरोहा आई एनआईए की टीम ने मोहल्ला मुल्लाना के मदरसे में छापा मारा। एनआईए की टीम पकड़े गए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर और ससुराल के मोहल्ले में भी छापा मारा। तीनों जगह पर फैज के साथ टीम ने वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन
साथ ही उससे पूछताछ भी की गई। इस दौरान शहर में हड़कंप मचा रहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी के मौलाना गुफरान की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने 24 अप्रैल की रात सैदपुर इम्मा में छापा मारा था। गुरुवार को एनआईए की टीम फिर अमरोहा में आ धमकी।
विज्ञापन
टीम ने शाम साढ़े चार बजे मोहल्ला मुल्लाना में संचालित मदरसे में छापा मारा। टीम ने मदरसे में संदिग्ध आतंकी फैज को लेकर दाखिल हुई। बाहर से बुलाकर लोगों से पूछताछ की। इसके बाद टीम दिसंबर में गिरफ्तार गिए गए मोहल्ले के संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के घर पहुंची।
विज्ञापन
जहां सुहैल के घर के बाहर फैज को खड़ाकर उसकी वीडियोग्राफी की गई। यहां निकलकर टीम फैज के साथ सुहैल के ससुराल मोहल्ला मुरादाबादी गेट दरबारे कलां पहुंची।
जहां सुहैल के ससुराल के घर के सामने वाले घर में छापा मारा। यहां भी टीम ने फैज से पूछताछ की। बाद में फैज को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां फैज से पूछताछ की जा रही है। नौ दिन में एनआईए की दूसरी बार कार्रवाई से शहर में दहशत फैल गई।