फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab

बड़ी कार्रवाई: आतंकी साजिश को लेकर NIA की यूपी और पंजाब में फिर छापेमारी

Thu, 17 Jan 2019 01:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क/भाषा, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क/भाषा, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 17 Jan 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab
NIA - फोटो : SELF
आईएसआईएस और हथियार सप्लायरों के गठजोड़ का नेटवर्क तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही है। आईएसआईएस से जुड़े कथित नईम व अमरोहा के सुहेल द्वारा बताए हथियार सप्लायरों की तलाश में एनआईए कई जगहों पर दबिश दी।  
विज्ञापन



गुरुवार सुबह एक बार फिर एनआईए और एटीएस की टीमों ने पश्चिमी यूपी के अमरोहा और हापुड़ समेत पंजाब में भी छापेमारी की। एनआईए और एटीएस की टीम ने गुरुवार सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में आटा चक्की चलाने के वाले गुफरान के घर छापा मारा। गुफरान अमरोहा से 26 दिसंबर को गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहैल के संपर्क में था। करीब पांच घंटे टीम ने उसके घर की तलाशी ली। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने गुफरान के पिता और भाई के मोबाइल सहित छह सामान जब्त किए। एनआईए ने गुफरान को पहले ही हिरासत में ले रखा है। एनआईए ने पंद्रह दिन से गुफरान की गतिविधियों पर नजर रखी थी। दो जनवरी को गुफरान को नोटिस भेजकर दिल्ली आफिस बुलाया गया था। तब से एनआईए कई बार गुफरान को दिल्ली बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। हर बार पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाता था।

हापुड़ में भी एनआईए की छापेमारी

NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अट सैनी में गुरुवार की तड़के एनआईए की टीम ने छापा मारकर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बदरखा गांव में भी छापे की सूचना है। एनआईए टीम सुबह करीब 9:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मौजूद थी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि एनआईए की टीम आंतकवादियों की धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में आज तड़के एनआईए की टीम ने गांव बदरखा व अठसैनी में छापेमारी की और तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से कोतवाली गढ़ में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस एनआईए की टीम का पूरा सहयोग कर रही है। 

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व एनआईए की टीम ने धौलाना के पिपलेड़ा गांव में छापा मारा था और एक शिक्षक से पूछताछ की थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं एक पखवाड़े पूर्व सिंभावली के गांव वैठ में छापा मारकर मौलवी शाकिब को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए ने बुलंदशहर से एक को हिरासत में लिया

NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab
फाइल फोटो
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित कलोली गांव में भी एनआईए ने छापेमारी की। यहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। NIA की टीम हबीब को दिल्ली अपने साथ ले गई है।

ऐसा आरोप है कि यह समूह दिल्ली तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार बम धमाके करने की योजना बना रहा था। एजेंसी ने पिछले साल 26 दिसंबर से लेकर अब तक इस संबंध में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 12 जनवरी को हापुड़ से मुहम्मद अबसार (24) को गिरफ्तार किया था जिसके पांच दिन बाद ये छापे मारे गए। एनआईए ने बताया कि वैश्विक आतंकवादी समूह आईएस के मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ का कथित तौर पर हिस्सा होने के चलते गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने पर मिली सूचनाओं के आधार पर छापे मारे गए।
 

मेरठ में एनआईए ने तड़के 4 बजे मारा छापा

NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab
फाइल फोटो
मेरठ में एनआईए की टीम ने तड़के 4 बजे मुंडाली के जिसोरा ओर जिसोरी गांव में भी छापेमारी कर जांच पड़ताल की। करीब 2 घण्टे तक जिसोरा मे एनआईए रही, बाद में हापुड़ में दबिश दी।

अमरोहा में पहले पड़े छापे में एजेंसी ने बताया था कि उसने स्थानीय रूप से बनाए रॉकेट लॉन्चर, आत्मघाती बेल्टों के सामान और टाइमर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 112 अलार्म क्लाक बरामद किए थे। इसके अलावा 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट, अमोनियम नाइट्रेट और सल्फर बरामद किया गया।

समूह ने रिमोट संचालित आईईडी बनाने के लिए कथित तौर पर रिमोट से संचालित कारें और वायरलेस डोरबेल खरीदी थीं। इसके अलावा एनआईए ने पहले छापों के दौरान स्टील के कंटेनर, इलेक्ट्रिक तारें, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, चाकू, तलवार, आईएस से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए।

पंजाब के लुधियाना में एनआईए की छापेमारी, एक शख्स हिरासत में

NIA Searches underway at 7 places in western Uttar Padesh And Punjab
पंजाब में एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह पंजाब में छापेमारी की। छापेमारी आईएसआईएस के नए मॉडयूल के खिलाफ चल रही जांच से संबंधित है। तड़के ढाई बजे टीम लुधियाना पहुंची। यहां राहों रोड स्थित धार्मिक स्थल से टीम ने मदरसे में बच्चों को पढ़ाने वाले मोहम्मद उवैस को हिरासत में लिया है। टीम छह बजे रवाना हो गई थी। बताया जा रहा है कि टीम के साथ लुधियाना पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम भी थी। मोहम्मद उवैस उत्तरप्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और चार महीने पहले ही पंजाब आया था। यह जानकारी धार्मिक स्थल के अध्यक्ष मोहम्मद जमील अहमद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed