फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NHM employees return to work; CHO agitation continues

Moradabad News: एनएचएम कर्मचारी लौटे काम पर, सीएचओ का आंदोलन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
NHM employees return to work; CHO agitation continues
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर वापसी शुरू कर दी है। संविदा पर कार्यरत कई एएनएम ने भी ड्यूटी संभाल ली है, लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अभी आंदोलन में डटे हुए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं। ऐसे में सीएचओ के काम पर नहीं लौटने से इन सेवाओं की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सभी 236 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद हैं। सीएचओ संगठन के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि बिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर समेत सभी स्थानों पर आंदोलन के कारण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद हैं। फिलहाल सीएचओ की वापसी और आंदोलन समाप्त होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed