फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NGO doing fraud in mid day meal

बच्चों की दाल-रोटी डकार रहे एनजीओ

Thu, 09 Mar 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
NGO doing fraud in mid day meal
file photo
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू की गई मिड डे मील योजना तक को घपलेबाजों ने नहीं बख्शा। बच्चों की दाल, सब्जी-रोटी तक एनजीओ वाले खा रहे हैं। पिछले दो सालों से बच्चों ने दाल-रोटी-सब्जी की शक्ल तक नहीं देखी। खाने के  नाम पर उन्हें सिर्फ दलिया खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के 82 में से 50 से ज्यादा स्कूलों का यही हाल है। ऐसा नहीं है कि इस घपले के बारे में किसी को पता नहीं। शिक्षक, शिक्षक संघ और तमाम सामाजिक संगठनों ने शिकायतें कीं, लेकिन एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। होती भी कैसे अफसरों और सरकारी नुमाइंदों का काम जो बोलता है।
विज्ञापन


 मेन्यू के अनुसार स्कूलों में सोमवार को रोटी-सोयाबीन/दाल की बड़ी युक्त सब्जी और गुरुवार को रोटी-दाल दिया जाना है। लेकिन नगर क्षेत्र में मिड डे मिल वितरण करने वाले सात एनजीओ में से 6 एनजीओ मेन्यू के अनुसार खाना न देकर बच्चों की रोटी का पैसा हजम कर रहे हैं और उन्हें सिर्फ नमक वाला दलिया दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने लगातार तीन सप्ताह तक स्कूलों में मिड डे मिल के मेन्यू की पड़ताल की तो पता चला की बच्चों को दो सालों से रोट, सब्जी और दाल नहीं दी जा रही है। 

इसके बदले बच्चों को दलिया दिया जा रहा है।

पिछले तीन सोमवार और गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय पीटीसी, जूनियर हाई स्कूल पीटीसी, प्रावि आादर्श नगर, मकबरा, मझोला बालक, मझोला बालिका, जूहा मझोला, जूहा कुुंदनपुर, प्रावि सिकंदरपुर, शाहपुर तिगरी, खुशहालपुर, भटावली, पटेल नगर समेत 50 से अधिक स्कूलों में रोटी, सब्जी, दाल का वितरण नहीं हो रहा है। कई बार मामले की शिकायतें भी हुईं, लेकिन आज तक एनजीओ पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed