{"_id":"61b8ec8bf3372b120f108bec","slug":"newlywed-s-scarf-trapped-in-the-truck-fell-from-the-bike-died-due-to-landing-of-the-rear-tire-city-news-mbd4126496145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंसा नवविवाहिता का दुपट्टा, बाइक से गिरी, पिछले टायर उतरने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में फंसा नवविवाहिता का दुपट्टा, बाइक से गिरी, पिछले टायर उतरने से गई जान
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार नवविवाहिता का दुपट्टा बराबर से तेजी से गुजरे ट्रक में फंस गया। इससे नवविवाहिता बाइक से नीचे गिर गई और उसके ऊपर से ट्रक के पिछले टायर उतर गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक गिरने से पति भी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
रामपुर जनपद के सैफनी थानाक्षेत्र के छतौनी गांव निवासी धीरज गुप्ता दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। धीरज ने काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा निवासी सीमा (27) से प्रेम विवाह किया था। वहीं, युवक की बहन रिमझिम अमरोहा जनपद के डिडौली गांव रहती है। युवक की बहन बीमार है। सोमवार रात को युवक पत्नी के साथ बाइक से डिडौली बहन को देखने जा रहा था। मझोला थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास उसकी बाइक के बराबर से तेजी से ट्रक गुजरा।
इसमें महिला का दुपट्टा उलझ गया, जिससे वह बाइक से सड़क पर गिर गई और ट्रक का पिछले टायर उतरने से महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, युवक बाइक समेत दूसरी साइड में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिये हुई थी सीमा और धीरज की दोस्ती
काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा निवासी रामेश्वर ने बताया कि वह रेलवे विभाग से 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी सीमा और धीरज की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। 22 नवंबर को सीमा ने धीरज के साथ शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही बेटी ने कॉल कर कहा था कि वे उसे यहां से अपने साथ ले जाएं। सोमवार रात को कई बार कॉल करने के बाद धीरज ने फोन उठाया और सीमा की मौत की खबर दी।