फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Newlywed's body found hanging on the noose, parents accused of murder

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found hanging on the noose, parents accused of murder
मुरादाबाद। शहर के मिलन विहार में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत के बाद मेरे पति को परेशान नहीं किया जाए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र केे मिलन विहार निवासी पुनीत कुमार बिजली निगम में मीटर रीडर है। 21 फरवरी को पुनीत की शादी रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के सैटाखेड़ा निवासी रिंकी(20) से हुई थी। पुनीत ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह ड्यूटी चला गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी से घर लौटा। उसने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी रिंकी का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। पुनीत के शोर मचाने पर पिता प्रवेश, बहन दीप्ति और शिवानी भी आ गईं। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से शव उतरवा कर कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत के बाद मेरे पति पुनीत और अन्य लोगों को परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन

रिंकी की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके वाले भी गए। रिंकी के भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था। पुनीत और उसकी बहनें और पिता रिंकी को परेशान कर रहे थे। मझोला पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला के मिलन विहार में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस
पति ने नहीं जाने दी थी मायके
मुरादाबाद। रिंकी की मां उर्मिला ने बताया कि पति पुनीत और उसकी बहनें परेशान कर रही थीं। पांच दिन से मेरी बेटी सो भी नहीं पा रही थी। जिस कारण उसकी आंखों में दिक्कत होने लगी थी। उर्मिला अपने बेटे धर्मेंद्र के साथ सोमवार को बेटी के घर आई थी। रिंकी मायके जाने के लिए कह रही थी, लेकिन पति ने उसे जाने नहीं दिया था। पति और उसकी बहनों ने धमकी दी थी कि अगर पिंकी सैटाखेड़ा जाएगी तो दोबारा यहां नहीं आएगी। इसके बाद रिंकी यहीं रुक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed