फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Newly married youth commits suicide

Moradabad News: नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या

Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Newly married youth commits suicide
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा के गांव रतूपुरा में रक्षाबंधन के दिन अमन कुमार (26) पुत्र मुन्नू लाल वाल्मीकि ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मात्र तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। उधर युवक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमन का विवाह नौ मई 2025 को थाना भगतपुर के गांव मानपुर निवासी पूनम के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पूनम की मनमानी और रोज नई मांगें, जैसे स्कूटी, मोबाइल, और 50 लाख रुपये, अमन की आर्थिक स्थिति के कारण पूरी नहीं हो सकीं, जिससे वह मानसिक तनाव में था। पूनम कई दिनों से अपने मायके में थी। वह मांग पूरी न होने के कारण घर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 जुलाई को पूनम की शिकायत पर पुलिस जांच के लिए आई, लेकिन एक दरोगा ने अमन और उसके परिजनों के साथ गलत व्यवहार किया और पूनम का पक्ष लिया। अमन के चाचा सुभाष कुमार और कोमल सिंह ने बताया कि पत्नी के उत्पीड़न और पुलिस के व्यवहार से परेशान होकर अमन ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, तो परिजनों ने पूनम और उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर रतूपुरा-शरीफनगर मार्ग पर शव रखकर 15 मिनट तक जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed