{"_id":"658cfa00e377a0ee14044c58","slug":"new-year-2024-new-year-will-be-celebrated-on-disco-theme-in-societies-moradabad-ready-to-celebrate-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: सोसायटियों में डिस्को थीम पर मनाया जाएगा नया साल, जश्न मनाने के लिए मुरादाबाद के लोग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2024: सोसायटियों में डिस्को थीम पर मनाया जाएगा नया साल, जश्न मनाने के लिए मुरादाबाद के लोग तैयार
Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:01 AM IST
सार
लोगों ने बताया कि नए साल पर कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार के साथ पार्टी करना और इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाना है।सोसायटियों में मकान रंग बिरंगे लाइटों से सजाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में क्रिसमस के मौके पर सजे चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में गौर ग्रेसियस, आकाश रेजिडेंसी, टीडीआई, आकाश होम्स सोसायटी में लोग डिस्को थीम पर नए साल का जश्न मनाएंगे। 31 दिसंबर की शाम को लोग परिवार के साथ सोसायटी में जगह-जगह इकट्ठे होकर गेम्स खेलेंगे। कई सोसायटी में तंबोला व अन्य मनोरंजक खेल भी खिलाए जाएंगे, जिसमें विजेता को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दिन को याद रखने के लिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट भी देंगे। रात 12 बजे माॅडर्न लुक में लोग गीतों पर झूमते हुए नए साल का स्वागत करेंगे। सोसायटी के लोगों का कहना है कि नए साल पर कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार के साथ पार्टी करना और इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाना है।
विज्ञापन
सोसायटी में मकान रंग बिरंगे लाइटों से सजाए जाएंगे। खाटू श्याम का भजन कीर्तन के साथ डीजे आदि नाच-गान किया जाएगा। सोसायटी के लोग जुटेंगे और रातभर खुल कर जश्न मनाएंगे। जगह-जगह स्टाल फूड भी लगाए जाएंगे। लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई देंगे।- डाॅ. ग्रीश्मा अग्रवाल, गौर ग्रेसियस सोसायटी
विज्ञापन
नए साल पर सोसायटी में लोग जश्न के लिए माॅडर्न लुक में पार्टी करेंगे। सोसायटी के क्लब हाउस को गुब्बारों और लाइटों से सजाया जाएगा। नए संकल्प के साथ नए साल की शुरुआत की जाएगी। जो लोग शामिल नहीं हो पाएंगे उन्हें फोन से बधाई दी जाएगी। -शोभित गुप्ता, आकाश रेजिडेंसी सोसायटी
नए साल पर जश्न मनाने के लिए सोसायटी के लोग फैंसी कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। नए साल पर गेम्स खेले जाएंगे। रात में जश्न मनाने के बाद परिवार के साथ सुबह मंदिर जाऊंगी। नए साल की अच्छी शुरूआत के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगी। -सोभना गुप्ता, टीडीआई सिटी, सोसायटी
नए साल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर कोई परिवार के साथ पार्टी में शामिल होगा। इस बार बच्चों के साथ बड़े भी नाच गान करेंगे। पार्टी के लिए माडर्न ड्रेस की खरीदारी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर भी लोगों को नए साल की बधाई दी जाएगी। -श्वेता, आकाश रेजिडेंसी सोसायटी