{"_id":"697fc358528bf2e8f201200f","slug":"new-players-are-joining-the-wood-manufacturing-business-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-825287-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लकड़ी की बोगम फर्म बनाने में नए खिलाड़ी जुड़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लकड़ी की बोगम फर्म बनाने में नए खिलाड़ी जुड़ रहे
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर की जांच के दौरान अमरोहा की एक बोगस फर्म पकड़ी गई है। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने उसका पंजीयन निरस्त कराने के लिए मेरठ और हरियाणा के सीजीएसटी के अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। तीन अन्य फर्म की जांच जारी है। राज्य कर अधिकारियों का कहना है कि लकड़ी की बोगम फर्म बनाने में नए खिलाड़ी जुड़ते जा रहे हैं।
राज्य कर विभाग की टीमों ने 29 और 30 जनवरी की रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान लकड़ी की सात और स्क्रैप लदी आठ गाड़ियां पकड़कर जब्त की थी। लकड़ी की गाड़ियों में मुरादाबाद से तीन, अमरोहा से दो गाड़ियां, रामपुर और बिजनौर में एक - एक गाड़ी पकड़ी गई थी। पूछताछ से पता चला कि लकड़ी के ट्रक हरियाणा भेजे जा रहे हैं। जांच के दौरान अमरोहा से पकड़ी गई गाड़ी के कागजात बोगस फर्म से जुड़े पाए गए है। इस बारे में अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ का कहना है कि अमरोहा की फर्म का पंजीयन निरस्त करने के लिए मेरठ सीजीएसटी अधिकारी और हरियाणा के अधिकारी को पत्र भेजा गया है। सीजीएसटी हरियाणा के फर्म की भी जांच करेगी। शीघ्र ही अमरोहा की फर्म का पंजीयन निरस्त होगा। अभी तीन अ फर्मों के कागजातों की जांच चल रही है। तीनों के कागजात गलत प्रतीत हो रहे हैं। इस मामले में बैंकों से विवरण मांगे गए हैं। इधर स्क्रैप से जुड़ी सात गाड़ियों की जांच सोमवार से शुरू की जाएगी। स्क्रैप पंजाब की तरफ भेजे जा रहे थे।
सीतापुर -ठाकुरद्वारा में पहले से सक्रिय है गिरोह
बोगस फर्मों के माध्यम से कारोबार करने वाले सीतापुर, रामपुर और ठाकुरद्वारा का संयुक्त गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था। जांच के दौरान लकड़ी की 128 फर्में प्रकाश में आई थी। इस मामले में राज्य कर विभाग की रिपोर्ट पर सीजीएसटी लगभग 100 फर्मों का पंजीयन निरस्त कर चुकी है। यह गिरोह 200 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी कर चुका है। इस गिरोह में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के तीन आरोपी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -