फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New liquor policy implemented in the state: One month's liquor sold in 15 days, uproar started in Moradabad

प्रदेश में नई शराब नीति लागू: 15 दिन में बिक गई एक माह की शराब, मुरादाबाद में नई दुकान खुलने पर हंगामा शुरू

Tue, 01 Apr 2025 03:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

मुरादाबाद में नई शराब नीति लागू होने से पहले 15 दिनों में शराब का एक माह का कोटा बिक गया। इस बीच दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए एक के साथ दूसरी बोतल फ्री तक दी। उधर नई दुकानें खुलने का विरोध भी शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
New liquor policy implemented in the state: One month's liquor sold in 15 days, uproar started in Moradabad
मुरादाबाद में शराब की नई दुकान खुलने का विरोध करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में 15 दिन में ही शराब का एक माह का कोटा बिक गया। लाइसेंसधारकों ने 31 मार्च से पहले अपना स्टॉक खत्म करने के लिए एक के साथ एक बोतल फ्री दी। इसके कारण दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। नई शराब नीति के तहत में 105 कंपोजिट, 153 देसी शराब, एक माॅडल शाॅप और सात भांग की दुकानें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन


इन दुकानों पर मंगलवार से नई शराब नीति के तहत शराब मिलेगी, लेकिन इससे पहले 31 मार्च की रात 10 बजे तक पुरानी दुकानों से ही शराब बेची गई। 15 मार्च से 31 मार्च के बीच 153 देसी, 60 अंग्रेजी, 61 बियर की दुकानों पर औसत से ज्यादा शराब की बिक्री हुई है।  जनपद में प्रत्येक माह आठ लाख से ज्यादा देसी शराब की बोतले बिकती हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अंग्रेजी शराब की करीब पांच लाख बोतल और आठ लाख के आसपास बीयर की कैन की बिक्री होती है। लाइसेंसधारी अपने कोटे का पूरा माल तो लेते थे, लेकिन बिक्री न होने के कारण उसे अपने स्टॉक में रखते रहे थे। जिस कारण उनका माल इकट्ठा होने लगा। नई शराब नीति के तहत दुकानों का आवंटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पुराने लाइसेंस धारियों को दुकानें नहीं मिलीं। इसके कारण उन्हें स्टॉक खत्म करने की चिंता सताने लगी। 15 मार्च से लगातार इन दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। शुरुआत में 20 प्रतिशत छूट पर शराब बेची गई। इसके बाद 30 प्रतिशत कर दी गई। पिछले तीन दिन से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी यानी एक बोतल खरीदने पर एक बोतल मुफ्त दी जा रही थी।

सोमवार रात 10 बजे तक दुकानों पर शराब खरीदने वालों की लाइन लगी रही। शटर बंद होने के बाद ही शराब खरीदने वाले वापस लौटे।

महिलाओं ने फिर किया हंगामा
मझोला के खुशहालपुर में शराब की दुकान खुलने के विरोध में सोमवार को फिर महिलाएं सड़क पर आ गईं। उन्होंने जाम लगाकर दुकान बंद कराने की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। 

जनपद की सभी दुकानों को हर माह निर्धारित कोटे के हिसाब से ही देसी, अंग्रेजी और बीयर दी गई। आबकारी विभाग को इनका राजस्व भी जमा किया गया है। किसी दुकान पर स्टॉक खत्म करने के लिए कम रेट पर बेचा गया है तो इसकी जानकारी नहीं है। एक अप्रैल से 105 कंपोजिट, 153 देसी शराब, एक माॅडल शाॅप और सात भांग की दुकानों का संचालन किया जाएगा। -महेंद्र पाल, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed