फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New executive committee of the Bilari Bar Association takes oath.

Moradabad News: बिलारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sun, 04 Oct 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of the Bilari Bar Association takes oath.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हॉल के निकट आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा पहुंचे। उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष आफाक हुसैन,महासचिव परमजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस,कनिष्ठ उपाध्यक्ष फहीमुद्दीन, अभिषेक शर्मा और राहुल देव, संयुक्त सचिव विजयवीर सिंह, मोहम्मद उस्मान और इकबाल अहमद,कोषाध्यक्ष शिवानी, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी मोहम्मद तबरेज, मोहित सिंह, वेदराम सिंह, अवधेश शर्मा, मनोज कुमार और संजीव कुमार के अलावा छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन




समारोह में बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष कमाल अकबर, एल्डर कमेटी के सचिव रामकुंवर सिंह यादव, बार के चुनाव अधिकारी नबाव हुसैन, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, महासचिव कपिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, अधिवक्ता एकता मंच के आदेश सक्सेना, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद आरिफ पाशा,प्रमोद कुमार शर्मा, भगवान सरन माथुर, चेतन्यपाल सिंह, एसडीएम प्रिंस वर्मा, तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह आदि ने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन निवर्तमान सचिव सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने बार काउंसिल की ओर से वकीलों के कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सलाह दी कि वह सभी बार सदस्यों को साथ लेकर चलें। इस दौरान बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चलने तथा बार संगठन की एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed